देहरादून । सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंक, पंजाब नैशनल बैंक ने भारत की स्वतंत्रतता के स्वर्णिम 75 सालों पर मनाए जा रहे उत्सव का हिस्सा बनते हुए और हर घर पर तिरंगा फहराने को प्रोत्साहित करते हुए एक वाकथान का आयोजन किया।यह पहल आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चल रहे हर घर तिरंगा अभियान से प्रेरित रहा जो हमारे देश के प्यारे तिरंगे को दिलों के और नजदीक लाता है।
वाकथान की शुरुआत पीएनबी मुख्यालय से हुयी जिसमें प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अतुल कुमार गोयल के साथ ईडी संजय कुमार, सीजीएम सुनील सोनी, वरिष्ठ अधिकारियों के सहित अन्य कर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वाकथान के दौरान एमडी एवं सीईओ श्री गोयल, ईडी कुमार सहित उपस्थित सभी लोगों ने लोगों में देशभक्ति की भावना को भरने के लिए जनता के बीच तिरंगों का वितरण किया।
पीएनबी कर्मियों के उत्साह व जज्बे की सरहाना करते हुए श्री गोयल ने कहा ”वाकथान 75 सालों से प्रगति के पथ पर अग्रसर भारत और इसकी एकता की भावना, शांति व साहचर्य के प्रति एक प्रतीकात्मक सम्मान है। हम उस भारत की कल्पना करते हैं जहां कमजोर व अल्प आय वर्ग के लोगों को उचित दरों पर ऋण सहित सभी तरह की वित्तीय सेवाएं आसानी से उपलब्ध हों”।
Her khabar sach ke sath

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश