window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); धर्मपुर में श्रीमद्भागवत महापुराण का आयोजन | T-Bharat
June 14, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

धर्मपुर में श्रीमद्भागवत महापुराण का आयोजन

देहरादून,। सीद्धपीठ प्राचीन श्री शिव मंन्दिर धर्मपुर चौक देहरादून में श्रीमद्भागवत महापुराण का द्वितीय दिवस कि कथा में पूज्य पाथ आचार्य नत्थी प्रसाद उनियाल के मुखारविन्द से समस्त भक्त जनों ने कथा श्रवण की। कथा में व्यास जी नें महापुराण के प्रसंग में भगवान कि स्तुति करने कि महिमा बताई, और राजा परिक्षित की जन्म की कथा एवं सुखदेव जी के जन्म की कथा श्रवण कराई, प्रसंग के अर्न्तगत कौरव पाण्डवों का युद्ध भीष्म पितामाह की कथा एवं अर्जुन कृष्ण संवाद, विदुर मैत्रिक संवाद सृष्टि के वर्णन कि कथा वराह अवतार रसातल से पृथ्वी को भूलोक में लाकर के स्थापना एवं सृष्टि का सृजन इत्यादी प्रसंग श्रवण कराया।
कथा में आज के यजमान जय प्रकाश बंसल रामदास जयसवाल, हरित राणा, शान्तवना पांण्डे मोनू, विशाल, विक्रम सिंह बिष्ट, मदन हुरला, सतशाम सैनी एवं आज का प्रसाद बिष्ट स्वीट शॉप की ओर से वितरण किया गया। आज के मुख्य श्रोता विवेक शर्मा राज्य सूचना आयुक्त सपरिवार सहित, सुनील उनियाल गामा महापौर देहरादून महानगर, सतेन्द्र सिंह नेगी महानगर महामंत्री, मनेहर सिंह रावत, राजेश सडाना, आचार्य अरूण सती, पंण्डित आशीष पुरोहित एवं पं. लव मेंन्दोली, जय प्रकाश बंसल, देवेन्द्र अग्रवाल, आत्माराम शर्मा, दीपक शर्मा, प्रमोद शर्मा, सुनील कौशिक, श्याम सुन्दर चौहान सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालू उपस्थित रहे।

news
Share
Share