देहरादून। थानो-रायपुर रोड के बीच में पुल टूटने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी के तेज बहाव में फंस गई। कार में पांच लोग सवार थे। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पांच लोगों को सकुशल बचाया गया।
तड़के हुई बारिश उत्तराखंड के कई जिलों में भारी तबाही लेकर आई। देहरादून के पास मालदेवता सरखेत, टिहरी और यमकेश्वर इलाके में बादल फटने से भारी तबाही मची है। जिलाधिकारी सोनिका के मुताबिक आपदा में सात लोग लापता बताए जा रहे हैं। जबकि तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कीर्तिनगर क्षेत्र में सुबह 7 बजे ग्राम कोठार में 14-15 कमरों का आवासीय भवन भूस्खलन होने से मलबे में दब गया है। जिससे 80 वर्षीय बचनी देवी दब गई। अलग-अलग जगहों पर आपदा में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची हैं।
Her khabar sach ke sath

More Stories
होलकर एजुकेशन ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने श्रीनगर में किया स्विफ्ट स्कूल का शुभारंभ
डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे दून के लेखक गांव, कविता और संस्कृति से युवाओं को किया प्रेरित