देहरादून, आजखबर। तुलाज इंटरनेशनल स्कूल के खेल विभाग द्वारा एक इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जूनियर बॉयज वर्ग में पहला फाइनल मैच ट्रोजन और टाइटन हाउस के बीच खेला गया जिसमें टाइटन हाउस ने 2-1 से मैच जीतकर टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीँ ट्रोजन हाउस को उपविजेता की ट्रॉफी से नवाजा गया। जूनियर बालक वर्ग में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी उदय उज्जवल को प्रदान की गई।
दूसरा फाइनल मैच सीनियर बॉयज वर्ग में ओलंपियन और टाइटन हाउस के बीच खेला गया जिसमें टाइटन हाउस ने मैच को 3-2 से जीत लिया और टूर्नामेंट के विजेता की ट्रॉफी हासिल करी। वहीं उपविजेता ट्रॉफी ओलंपियन हाउस को प्रदान की गई। अक्षत मैत्रेय को सीनियर बॉयज वर्ग में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ीश् घोषित किया गया। टीआईएस के हेडमास्टर मृगांक पांडेय ने विजेता और उपविजेता टीमों को पदक और ट्राफियां देकर सम्मानित किया और विजेताओं को बधाई दी।
टीआईएस में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश