window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); डब्लूआईसी इंडिया में 5वें भीमसेन संगीत समारोह आयोजित किया गया | T-Bharat
July 30, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

डब्लूआईसी इंडिया में 5वें भीमसेन संगीत समारोह आयोजित किया गया

देहरादून। कलाश्रय संस्था द्वारा 5वें भीमसेन संगीत समारोह का आयोजन डब्लूआईसी इंडिया, देहरादून के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री उमाकांत गुंडेचा, अनंत गुंडेचा (ध्रुपद गायक) विदुषी अनुराधा पाल (तबलावादिका ) अखिलेश गुंडेचा( पखावज वादक) युवा गायक तनिष्क जैरियाल (दिल्ली), डॉ ममता सिंह (प्रख्यात कलाकार) हिमांशु दरमोडा (शास्त्रीय गायक, कलाश्रय अध्यक्ष) की सृजनात्मक प्रस्तुति नेसमारोह को भव्यता प्रदान की।
बतौर मुख्य अतिथि रमेश पोखरियाल निशंक (सांसद) ने कलाश्रय संस्था केप्रयासों की सराहना की। सुबोध उनियाल कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार, डॉ एस फारुख विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्यकांत धस्माना द्वारा की गयी। कार्यक्रम संचालन श्लोक गेरा द्वारा किया गया। तरुण संगीत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रागमयी प्रस्तुति दी गई। राग और रंग की जुगलबंदी को दर्शकों ने काफी सराहा। मल्हार राग आधारित ध्रुपद गायन, तबले की जादुई ताल, राग मेघ ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पद्मश्री गुंडेचा बंधु, विदुषी अनुराधा पाल, डॉ ममता सिंह, तनिष्क जैरियाल कोस्वराजधिराज सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम आयोजन में सचिन उपाध्याय, अंकित अग्रवाल, डब्लूआईसी इंडिया, देहरादून, अंजलि थापा, राम चक्रवर्ती, स्पिक् हालीडे, व्हाइटतारा आर्टरिट्रिट, उत्तराखंड पर्यटन विभाग का विशेष सहयोग रहा।

news
Share
Share