विकासनगर, विकासनगर कालसी लखवाड़ मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यूटिलिटी वाहन लखवाड़ से विकासनगर बाजार की ओर आ रहा था, तभी अचानक लखवाड़ की तरफ रोटा बैंड नाला पर वाहन के ब्रेक फेल हो गए और हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में 10 लोग सवार थे। हादसे में आठ लोग घायल हो गए और दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं घायलों को पीएचसी कालसी में भर्ती किया गया है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष अशोक राठौर के नेतृत्व में मय रेस्क्यू टीम उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी भिजवाया गया। अशोक राठौर ने बताया कि एक यूटिलिटी वाहन लखवाड़ से विकासनगर की ओर आ रहा था। चालक सिक्कू दास ग्राम बानसू इसे चला रहा था। ब्रेक फेल होने के कारण वाहन साइड लग रहा था। इसी दौरान वाहन रोडा बैंड के नाले में गिर गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Her khabar sach ke sath

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश