हरिद्वार: अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध के बीच बाबा रामदेव ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिन्हें विरोध करना है वह करें, लेकिन अहिंसक तरीके से करें। बाबा रामदेव ने कहा कि सेवा चाहे एक दिन के लिए मिले या चार साल मिले या पांच साल की मिले, देश के बुद्धिजीवी लोगों की राय उस पर आ चुकी है। विरोध के सुर सत्ता के कानों तक पहुंच चुके हैं।
कहा कि मुझे लगता है धीरज रखने की आवश्यकता है। बाबा रामदेव ने कहा कि इसका कुछ न कुछ तो समाधान अवश्य निकलेगा। सभी को थोड़ा शांति रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी योग पथ पर चलें। योग पथ पर चलकर जो विरोध भी करता है वह अहिंसक होता है। अहिंसक धर्म, अहिंसक राजनीति, अहिंसक आंदोलन, अहिंसक व्यापार होना चाहिए। अग्निपथ योजना पर जो भी बदलाव होगा, सरकार कर रही है और करेगी। आग लगाने से ट्रेन फूंकने से देश का नुकसान होता है। यह राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान आत्मघात है। बाबा रामदेव ने कहा कि यह किसी भी युवा को नहीं करना चाहिए। मिलिट्री में रहकर आप देश की सेवा करना चाहते हैं, लेकिन देश फूंककर देश की सेवा कैसे करेंगे।
Her khabar sach ke sath


More Stories
फैशन प्रेमियों को मिलेगी परिधानों की आकर्षक रेंज
भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के रीक्षण एवं जन जागरूकता के लिए बजाया जाएगा सायरन
बीएलओ के साथ बीएलए और बैग ग्रुप के सदस्य भी रहेंगे मौजूद