window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत | T-Bharat
May 23, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत

उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित मातली कस्बे में शनिवार शाम गंगोत्री हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार 14 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी। इस हादसे में किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। शव को 108 की मदद से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मातली के पास स्कूटी सवार खड़ा था। इसी बीच एक अज्ञात वाहन आया और उसे रौंदकर चला गया। इस हादसे में अंकित कुमार (14) पुत्र श्रीदास, निवासी इंद्र कॉलोनी बाड़ाहाट उत्तरकाशी की मौके पर ही मौत हो गइ।. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है। किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। साथ ही मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

news
Share
Share