हरिद्वार। आए दिन गंगा में डूबकर लोगों की मौत हो रही है। जिसको लेकर हरिद्वार पुलिस की गंगा की तेज धारा में युवकों और बच्चों को छलांग नहीं लगाने की अपील कर रही है, लेकिन इस अपील का लोगों पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है। हरिद्वार में अभी भी कई बच्चे और युवक ब्रिज से गंगा नदी में मौत की छलांग लगा रहे हैं।
बता दे कि बीते साल तक गंगनहर पर बने पुलों से बच्चे और युवक बेखौफ होकर गंगा में छलांग लगाते थे, जिससे हर साल न जाने कितने लोग की गंगा में डूबकर मौत हो जाती थी। इस समस्या से निपटने के लिए तत्कालीन कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत ने सभी पुलों पर लोहे के ऊंचे जाल लगवाने का काम किया था, लेकिन अब आलम यह है कि खतरे से बेखबर युवक अब भी इस जाल पर चढ़कर गंगा में छलांग लगा रहे हैं।
जिसके कारण कई बार युवक गंगा की तेज लहरों में भी बह चुके हैं। बावजूद इसके किसी पर कोई असर होता नजर नहीं आ रहा है। इस साल भी अब तक गंगा की तेज लहर में 3 दर्जन से ज्यादा लोगों की डूबकर मौत चुकी है। इसको देखते हुए हरिद्वार पुलिस प्रशासन पिछले कुछ दिनों से गंगा में जल पुलिस के जरिए लोगों को सतर्कता बरतने के साथ-साथ सिर्फ गंगा घाटों में रेलिंग के अंदर ही नहाने की अपील कर रही है, लेकिन यह अपील भी युवकों के लिए नाकाफी साबित हो रही है। अभी भी रोजाना कई युवक गंगा में मौत की छलांग लगा रहे हैं। जिसका परिणाम भयावह हो सकते हैं।
Her khabar sach ke sath

More Stories
होलकर एजुकेशन ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने श्रीनगर में किया स्विफ्ट स्कूल का शुभारंभ
डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे दून के लेखक गांव, कविता और संस्कृति से युवाओं को किया प्रेरित