window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख व गंभीर घायलों को 50 हजार रु देने की घोषणा की   | T-Bharat
September 22, 2024

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख व गंभीर घायलों को 50 हजार रु देने की घोषणा की  

देहरादून। किच्छा के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में 37 लोग घायल हो गए, जिनका उपचार किया जा रहा है। ऊधमसिंहनगर जिले के पास हुए इस हादसे की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आंखों के सामने अपनों के शव देख परिजन बिलख उठे। मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन के लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। शक्ति फार्म क्षेत्र के बसगर गांव निवासी करीब 45 से 50 श्रद्धालु बॉर्डर स्थित यूपी क्षेत्र में आने वाले उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उत्तम नगर गुरुद्वारे में हर रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ और लंगर का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु निकले थे।
सिरसा चैकी, बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में आती है। चैकी के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली पहुंचने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने जोर से टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रविवार सुबह करीब 9 बजे हुए हादसे में सड़क के आसपास घायल लोग बिखरे हुए थे, स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
घायलों की मदद के लिए मौके पर सूचना के बाद ऊधम सिंह नगर जिले के पुलभट्ठा थाने से भी पुलिसकर्मी पहुंचे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज में सिरसा मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली के दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहन करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹50000, सामान्य रूप से घायलों को ₹25000 तथा सभी घायलों के निशुल्क इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। उन्होंने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

news
Share
Share