window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); मुर्मू का उत्तराखंड आगमन पर भव्य स्वागत,कौशिक ने जताया हाईकमान का आभार | T-Bharat
May 23, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

मुर्मू का उत्तराखंड आगमन पर भव्य स्वागत,कौशिक ने जताया हाईकमान का आभार

देहरादून 11 जुलाई ,(Amit kumar): एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा सांसद और वरिष्ठ नेताओं ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने उनके समर्थन में सीएम कार्यालय तक रैली निकाली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्ढा तथा एनडीए का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के लिए आदिवासी समुदाय से चयन ऐतिहासिक है। श्री कौशिक ने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड के सांसदगणों एवं विधायकगणों के साथ बैठक में प्रतिभाग समर्थन की अपील की और सभी सदस्यो ने उनके प्रति पूरा समर्थन जताया। कौशिक ने कहा कि 2 निर्दलीय विधायकों ने भी उन्हें समर्थन दिया और बसपा के दो विधायकों से समर्थन का अनुरोध किया है जिसमें उन्होंने समर्थन का भरोसा दिया है। उतराखंड से भाजपा के अलावा 4 अन्य विधायकों का भी उन्हें समार्थन मिलेगा।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, सांसदगण एवं विधायकगण उपस्थित थे।

 

news
Share
Share