window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); प्रियंका ने तूने मारी एंट्रियां पर जमकर किया डांस | T-Bharat
March 17, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

प्रियंका ने तूने मारी एंट्रियां पर जमकर किया डांस

पिछले दिनों हॉलिवुड सिंगर निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा की सगाई की खबरें मीडिया में हर जगह छाई रहीं। प्रियंका अपने इस खास खुशी के पलों में अनाथ बच्चों को नहीं भूलीं और उनके साथ भी उन्होंने अपनी यह खुशी बांट ली और जमकर मस्ती की।

 
सगाई सेरिमनी के बाद इस खास मौके पर अपने दोस्तों और बड़ी हस्तियों के लिए उन्होंने पार्टी भी रखी थी। सगाई के बाद प्रियंका अपनी फैमिली के सदस्यों के साथ मुंबई के एक अनाथालय पहुंचीं। इस मौके पर प्रियंका के साथ निक भी थे और मां मधु चोपड़ा व सास भी उनके साथ मौजूद थीं। अपनी लाइफ से जुड़े इस सबसे खास मौके को प्रियंका अनाथ बच्चों के साथ भी सेलिब्रेट करना चाहती थीं और उन्होंने ऐसा किया भी। प्रियंका केवल अनाथालय जाकर बच्चों से मिली ही नहीं बल्कि उन्होंने बच्चों के साथ जमकर डांस किया और काफी इंजॉय भी किया।

 

 
निक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनाथालय में बिताए उन पलों का एक विडियो भी शेयर किया है, जिसमें प्रियंका अपनी फिल्म गुंडे के सॉन्ग तूने मारी एंट्रियां पर झूमती नजर आ रही हैं। निक के एक फैनक्लब के इंस्टाग्राम पर भी यह विडियो पोस्ट किया गया है।
खबर है कि निक और प्रियंका अगले महीने शादी कर सकते हैं, हालांकि अभी तक फाइल डेट को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं है। फिलहाल निक के माता-पिता रोका सेरिमनी के बाद वापस अपने घर के लिए बीती रात रवाना हो चुके हैं।

news
Share
Share