बैंगलुरू/देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को बैंगलुरू में गरिमा जोशी से मुलाकात कर उनकी कुशलछेेम पूछी। मुख्यमंत्री ने गरिमा जोशी को कहा कि उत्तराखंड के लोगों की दुआएं व शुभकामनाएं उनके साथ हैं।
वे जल्द ही स्वस्थ होकर फिर से खेल के मैदान में उतरेंगी और उत्तराखंड को गौरान्वित करेंगी। मुख्यमंत्री ने गरिमा को राज्य सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता के प्रति आश्वस्त किया।
गौरतलब है कि अल्मोड़ा की गरिमा जोशी राष्ट्रीय स्तर की 10 किलोमीटर दौड़ में भाग लेने बंगलूरू गई थी जहां सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस पर मुख्यमंत्री ने गरिमा के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने के निर्देश दिये थे। उन्होंने गरिमा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश