बांदा:जसपुरा थाना क्षेत्र के बारा घाट के पीपे के पुल के पास में एक ओवरलोड मटर से लदा हुआ ट्रैक्टर पलटा,ट्रैक्टर का चालक हुआ घायल।पड़ोसी जनपद फतेहपुर के कटरा कस्बे का ट्रैक्टर चालक पप्पू हमीरपुर जिले के सुमेरपुर की गल्ला मंडी में मटर लेकर जा रहा था।बारा घाट निकले के बाद उसका ट्रैक्टर बालू के लिए खोदे गए गड्डों में फसने की वजह से पलट गया।जिससे चालक पप्पू गम्भीर रूप से घायल हो गया।निकल रहे राहगीरों ने किसी तरह से ट्रैक्टर से चालक को निकाल कर जसपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहाँ पर उसका उपचार किया गया।बीती 26 फरवरी को एक धान से लदा हुआ ओवरलोड ट्रक पीपे के पुल में पलट गया था जिससे ट्रक के चालक व खालसी की मौत हो गई थी।
–
ओवरलोड मटर से लदा हुआ ट्रैक्टर पलटा
ओवरलोड मटर से लदा हुआ ट्रैक्टर पलटा

More Stories
पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी पर मालदीव सरकार ने किया किनारा
नीतीश कुमार के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने अयोध्या से निमंत्रण को लेकर विवादित बयान दिया
CM केजरीवाल के ED के सामने पेश नहीं होने पर BJP ने साधा निशाना