window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); बच्ची से बलात्कार के बाद निर्मम हत्याए शव पुल पर फेंका | T-Bharat
March 17, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

बच्ची से बलात्कार के बाद निर्मम हत्याए शव पुल पर फेंका

उत्तरकाशी  उतरकाशी जिले के भकड़ा गांव में एक बच्ची से बलात्कार के बाद निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। भकड़ा गांव में चार बिहारी मजदूरों ने नाबालिग लड़की को उसके घर से अगवा कर बलात्कार किया। बलात्कार करने के बाद उन युवकों ने नाबालिग की हत्या कर शव को एक पुल के ऊपर फेंक कर फरार हो गए। आरोपी युवकों ने घर का बिजली कनेक्शन काट कर इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है।

 
सुबह सात बजे इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को मिली। राजस्व पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद में डीएमए एसपी व विधायक मौके पर पहुंचे। कोतवाली उत्तरकाशी की पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद पांच जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। परिजनों के अनुसारए शुक्रवार की रात को उनकी 12 साल की बेटी गायब हो गई। सुबह जब ग्रामीणों ने पुल के पास बच्घ्ची के शव को देखा तो तब घटना का पता चला। अंदेशा है कि बच्ची के घर के पास कुछ मजदूर कई दिनों से काम कर रहे थे। जो सुबह तड़के भाग निकले। गांव के निकट देवी धार से उन मजदूरों ने देहरादून जाने के लिए गाड़ी बुक की।

 

 

जब बच्ची की हत्या की सूचना फैली तो मजदूरों के लेकर जा रहे वाहन को मसूरी के निकट भवान में थत्यूड़ पुलिस ने रोका और मजदूरों को हिरासत में ले लिया गया। वहीं ग्रामीण इस बात पर अड़े हैं कि जब तक आरोपितों को मौके पर नहीं लाया जाता है तब तक वे शव को उठाने नहीं देंगे। वहींए डीएम आशीष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुघ्लिघ्स ने संघ्दिग्घ्ध लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहींए डुंडा की घटना को लेकर पांच जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

news
Share
Share