window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); सिनसिनाटी: फाइनल में आमने-सामने होंगे जोकोविच और फेडरर | T-Bharat
March 15, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

सिनसिनाटी: फाइनल में आमने-सामने होंगे जोकोविच और फेडरर

सिनसिनाटी । टेनिस प्रेमियों को एक बार फिर रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी जब सिनसिनाटी ओपन में दिग्गज रोजर फेडरर और सर्बिया के स्टार नोवाक जोकोविच खिताब के लिए आमने-सामने होंगे। नोवाक जोकोविच और रेकॉर्ड 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके रोजर फेडरर ने अपनी शानदार लय को बनाए रखते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

 
रिपोर्ट के अनुसार, जोकोविच ने पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-7 क्रोएशिया के मारिन सिलिच को शिकस्त दी। वर्ल्ड नंबर-10 जोकोविच ने 2016 में इस टूर्नमेंट के चैंपियन क्रोएशियाई खिलाड़ी सिलिच को दो घंटे और 30 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 3-6, 6-3 से हराया।

 
सर्बिया के 31 वर्षीय खिलाड़ी जोकोविच ने कहा कि वह फाइनल में पहुंचने पर बेहद खुश हैं। दुनिया के दूसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने भी खिताबी मुकाबले में जगह बनाई जब उनके प्रतिद्वंद्वी डेविड गोफिन मैच के बीच रिटायर हो गए।
स्विट्जरलैंड के 37 वर्षीय दिग्गज फेडरर ने पहला सेट 7-6 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में स्कोर जब 1-1 से बराबरी पर थी, तब बेल्जियम के गोफिन को दाएं कंधे में दर्द हुआ। इस वजह से वह अच्छे से सर्विस नहीं कर पा रहे थे और उन्होंने मैच के बीच रिटायर होने का फैसला किया।

news
Share
Share