रुद्रपुर:गिफ्ट लेने दुकान गई महिला से छेड़छाड़, लोगों ने दुकानदार को धुना दुकान में गई महिला के तोहफे का दाम कम करने को कहने पर दुकानदार ने उससे छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि इस दौरान दुकानदार उसका हाथ पकड़कर दुकान के अंदर खींचकर ले गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और आरोपित की धुनाई लगा दी। बाद में आरोपी को मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़िता ने आरोपित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है। खेड़ा निवासी महिला ने बताया कि मंगलवार सुबह वह मोहल्ले की ही एक दुकान में उपहार खरीदने के लिए गई हुई थी। उपहार खरीदने के बाद जब कीमत पूछी तो दुकानदार ने उसका मूल्य 1350 रुपये बताया। जिस पर उसने दुकानदार से कुछ रुपये कम करने को कहा। जिसके बाद दुकानदार ने उससे छेड़छाड़ करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया।
महिला का आरोप है कि इसके बाद वह उसे खींचकर दुकान के अंदर ले जाने लगा। यह देख उसने शोर मचाते हुए अपना हाथ छुड़ाया और भागकर बाहर आ गई। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और आरोपित दुकानदार की धुनाई लगा दी। जिससे वह भी घायल हो गया। इस पर किसी ने सूचना पुलिस को दी।
गिफ्ट लेने दुकान गई महिला से छेड़छाड़, लोगों ने दुकानदार को धुना
गिफ्ट लेने दुकान गई महिला से छेड़छाड़, लोगों ने दुकानदार को धुना

More Stories
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम
ऋषिकेश में महिला आयोग का पांच दिवसीय महिला जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर शुरु
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत