window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की वेडिंग डेट आई सामने | T-Bharat
March 17, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की वेडिंग डेट आई सामने

बालीवुड की चर्चित जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के विवाह की अटकलें खत्म हुई। दोनों 20 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। फिल्म फेयर पत्रिका के अनुसार दोनों 20 नवंबर को इटली के लेक कोमो में एक दूसरे के हो जाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों को इटली बहुत पंसद है इसलिए वे वहीं शादी करेंगे। फिल्म फेयर ने लिखा है कि शादी की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। शादी में केवल 40 मेहमानों को बुलाया जायेगा। शादी के बाद भारत में दोनों की तरफ से एक ग्रांड रिसेप्शन दिया जायेगा। दीपिका-रणवीर से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पिछले साल इटली के टस्कनी में सीक्रेट वेडिंग की थी। एक रिपोर्ट में दीपिका के करीबी ने बताया, दीपिका को इटली बहुत पसंद है, इस वजह से एक्ट्रेस ने यहां डेस्टनिेशन वेडंिग प्लान की है।

 

 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी आखिरी एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में नजर आई थी और दोनों के ही काम को खूब पसंद किया गया था। इन दिनों दीपिका पादुकोण के पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है जबकि रणवीर सिंह सिम्बा, 83, गली बॉय और शपथ जैसी फिल्मों में काम कर रहे हैं।

news
Share
Share