हरिद्वार(Amit kumar)। रानीपुर विधानसभा सीट पर इस बार सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह चौहान व लगातार भाजपा के दो बार विधायक रह चुके आदेश चौहान के बीच होने जा रहा है। दोनों ही प्रत्याशी बड़ी सूझबूझ के साथ चुनाव लड़ रहे हैं और अपनी-अपनी जीत का दावा करने से नहीं चूक रहे हैं। इस बार कांग्रेस ने भी चौहान बिरादरी से मजबूत प्रत्याशी के रूप में राजवीर चौहान पर भरोसा जताया है। इसीलिए भाजपा प्रत्याशी का वोट प्रतिशत कम होने की पूरी संभावना है।
लेकिन अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में किए गए क्षेत्र के विकास को लेकर भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान अपनी सीट को खतरे से बाहर बता कर इस बार भी 20000 के पाठ से जीत का दावा ठोक रहे हैं। जबकि आम आदमी पार्टी प्रत्याशी प्रशांत राय भी मजबूती के साथ श्री अरविंद केजरीवाल के मुद्दों को लेकर मतदाताओं के बीच जाकर वोट मांगते हुए अपनी जीत का दावा करने से नहीं चूक रहे। यहां बसपा प्रत्याशी ओमपाल सहित अन्य प्रत्याशी भी जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंः मुख्यमंत्री
बास्केटबॉल टूर्नामेंट में द पेसल वीड स्कूल पाँच मुकाबले जीतकर चैंपियन बना
आयुक्त गढ़वाल ने सहसपुर में विशेष शिविरों का निरीक्षण कर एसआईआर कार्य की प्रगति जानी