window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); कार दुर्घटना में मां-बेटे की दर्दनाक मौत | T-Bharat
October 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

कार दुर्घटना में मां-बेटे की दर्दनाक मौत

कार दुर्घटना में मां-बेटे की दर्दनाक मौत

कार दुर्घटना में मां-बेटे की दर्दनाक मौत

उत्तरकाशी। हर्षिल में गंगोत्री हाईवे पर बीती रात बर्फ में फिसलकर एक कार खाई में गिर गई। कार दुर्घटना में मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। कार में सवार एक अन्य महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
यह कार चकराता निवासी सैन्य अधिकारी की थी। वहीं घटना के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हर्षिल पुलिस सहित सेना के जवानों और स्थानीय निवासियों ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं पेड़ पर अटकी कार के अंदर फंसे 20 वर्षीय युवक के शव को बाहर निकालने के लिए हर्षिल में 10 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चला। -0 डिग्री तापमान में रेस्क्यू देर रात करीब 3 बजे तक चला। बीती गुरुवार देर शाम को हर्षिल में गंगोत्री हाइवे पर एक कार बर्फ में फिसलकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद पेड़ पर अटक गई। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची हर्षिल पुलिस सहित सेना के जवानों और स्थानीय लोगों ने खोजबीन और बचाव अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान गुरुवार रात को खाई में गिरी दो महिलाओं सहित एक व्यक्ति को बाहर निकालकर आर्मी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में से एक महिला ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

news
Share
Share