window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिले मसूरी विधायक गणेश जोशी | T-Bharat
September 12, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिले मसूरी विधायक गणेश जोशी

देहरादून। भाजपा के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। विधायक जोशी ने श्री शाह को भाजपा के स्थापना दिवस की अग्रिम बधाई भी दी।
प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत से भाजपा की जीत पर विधायक गणेश जोशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी। विधायक जोशी ने श्री शाह को कहा कि आपके निर्देशन एवं मार्गदर्शन से ही देवभूमि उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों में भाजपा की बड़ी जीत हासिल हुई है। विधायक जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले रक्षाबंधन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होने का अनुरोध श्री शाह से किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह ने भी मसूरी विधायक गणेश जोशी को लगातार तीसरी बार जीत के लिए बधाई दी और अगस्त माह में मसूरी आने के लिए हामी भरी।

news
Share
Share