देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवनदीप राजन को कला, पर्यटन और संस्कृति में उत्तराखण्ड का ब्राण्ड एम्बेसेडर बनाये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठकर अपनी प्रतिभा से देश दुनिया में उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। वे राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेंगे और प्रदेश के कला, संस्कृति व पर्यटन क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने पवनदीप राजन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बुधवार को पवनदीप राजन ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक चम्पावत कैलाश गहतोङी भी उपस्थित थे।
Her khabar sach ke sath


More Stories
फैशन प्रेमियों को मिलेगी परिधानों की आकर्षक रेंज
भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के रीक्षण एवं जन जागरूकता के लिए बजाया जाएगा सायरन
बीएलओ के साथ बीएलए और बैग ग्रुप के सदस्य भी रहेंगे मौजूद