window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); राज्यपाल से मिले भरोसे के बाद येदियुरप्पा ने कहा- कल लूंगा शपथ | T-Bharat
March 17, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

राज्यपाल से मिले भरोसे के बाद येदियुरप्पा ने कहा- कल लूंगा शपथ

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नतीजे उजागर होने के बाद अब सरकार बनाने की कवायद में बीजेपी और कांग्रेस लगी हुई है। ऐसे में बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए बीएस येदियुरप्पा ने कल ही राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। आज विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद वह राज्यपाल से मिले और अपने निर्वाचन की जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल से भाजपा को सरकार बनाने का न्यौता देने का आग्रह किया है। राज्यपाल ने उनको इस संबंध में शीघ्र ही अपना फैसला सुनाने का आश्वासन दिया है।

इससे पहले बीजेपी ने कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए बेंगलुरू में बैठक की। इस बैठक में कर्नाटक चुनाव के प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर और जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। बैठक में येदियुरप्पा ने कहा कि बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी हैं और ऐसे में सरकार बनाने का पहला मौका हमें मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी 100 फीसदी सरकार बनाएगी और विधानसभा में बहुमत भी साबित करेगी।

news
Share
Share