window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); उत्तराखंड में तीसरे राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित होगा आपः दिनेश मोहनिया | T-Bharat
September 24, 2024

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

उत्तराखंड में तीसरे राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित होगा आपः दिनेश मोहनिया

उत्तराखंड में तीसरे राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित होगा आपः दिनेश मोहनिया

उत्तराखंड में तीसरे राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित होगा आपः दिनेश मोहनिया

उत्तराखंड में तीसरे राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित होगा आपः दिनेश मोहनिया
उत्तराखंड में तीसरे राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित होगा आपः दिनेश मोहनिया

हरिद्वार,(Amit kumar):सआम आदमी पार्टी (आप) उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक, दिनेश मोहनिया तथा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एस.एस.कलेर ने प्रदेश में संगठन विस्तार को हरी झंडी दिखाते हुए प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं हेतु विधानसभा प्रभारियों की घोषणा कर दी है।प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष एस.एस.कलेर के आदेशानुसार कुछ समय पूर्व उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का संगठन भंग कर दिया गया था। अब पुनः संगठन के विस्तार को गति देते हुए प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा के लिए दो-दो प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से बड़ी विधानसभाओं में दो से अधिक प्रभारियों की भी नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा प्रभारियों पर पूरी विधानसभा में बूथ स्तर तक संगठन विस्तार करने का दायित्व होगा।प्रदेश अध्यक्ष एस.एस.कलेर जी ने कहा कि प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया जी के साथ हुई वार्ता तथा सहमति के आधार पर विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी की नजर आगामी विधानसभा चुनावों पर है और, उसी के तहत विधानसभा स्तर पर संगठन निर्माणध्विस्तार से संबंधित तैयारियां चल रही हैं।उन्होनें कहा कि हालांकि पूरा देश कोरोना वायरस की चपेट में है, परन्तु इसके बाद भी प्रदेश में चल रही अव्यवस्थाओं के मद्देनजर आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में तीसरे राजनैतिक विकल्प के रूप में स्थापित होने के लिए प्रयासरत है ताकि यहाँ की जनता को कांग्रेस और भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलवाई जा सके।प्रेस वार्ता में उपस्थित आम आदमी पार्टी के  पूर्व जिला संयोजक  एवम वर्तमान जिला प्रवक्ता मनोज द्विवेदी ने प्रदेश में विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तराखंड में आज विपक्ष की भूमिका शून्य हो चुकी है। जनता द्वारा कांग्रेस को विपक्ष की भूमिका निभाने का जनादेश दिया गया था हरिद्वार जनपद के पार्टी के जिला संयोजक हेमा भण्डारी जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड राजनैतिक व प्रशासनिक अव्यवस्थाओं और लूटपाट का अड्डा बनता जा रहा है। एक ओर प्रदेश सरकार कोरोना वायरस के संकट से निबटने में पूर्णतः विफल हो रही है, तथा बाहर से लाए जा रहे प्रवासियों को सरकार की अदूरदर्शिता, अपरिपक्वता, निश्चयहीनता, अनुभवहीनता का शिकार होना पड़ रहा है। दूसरी ओर प्रदेश में अवैध खनन करने वालों को खुली छूट दी जा रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार का माफियाओं पर कोई नियंत्रण नहीं है। जिला सचिव अनिल सती ने नव नियुक्त विधान सभा प्रभारियों को बधाई देते हुए 2022 के लिए कमर कस कर जुट जाने का आवाहन किया सभी अपने अपने विधान सभाओं में संगठन को गति देने का कार्य करे।

news
Share
Share