window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); अर्जुन कपूर की लाइव चैट में मलाइका अरोड़ा ने लिए मजे | T-Bharat
September 24, 2024

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

अर्जुन कपूर की लाइव चैट में मलाइका अरोड़ा ने लिए मजे


देश में लॉकडाउन चल रहा है और बॉलिवुड सिलेब्स शूटिंग्स बंद होने से अपने घर पर हैं। इस दौरान टाइमपास के लिए वह कुछ न कुछ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर कर रहे हैं। वहीं, अर्जुन कपूर हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव चैट कर रहे थे और अपना रुटीन बता रहे थे। इसी दौरान मलाइका अरोड़ा ने कॉमेंट कर मजे ले लिए।
अर्जुन कपूर ने आरजे मलिश्का से लाइव चैट कर अपनी दिनचर्या में बताया। उन्होंने कहा कि वह 9 बजे उठते हैं, कॉफी पीते हैं और न्यूज देखते हैं फिर वर्कआउट करते हैं। इसके साथ ही कहा कि इन दिनों वह नाश्ता नहीं कर रहे हैं और सीधा लंच करते हैं।
अर्जुन कपूर ने आगे बताया कि लंच करने के बाद टीवी देखते हैं फिर फोन में लग जाते हैं और टेरेस पर घूमते हैं। अर्जुन कपूर की इन बातों को सुनकर मलाइका अरोड़ा ने कॉमेंट किया, बड़ी दिलचस्प बात है। इससे साफ पता चल रहा है कि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के मजे लिए हैं।
ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लॉकडाउन में एक साथ रह रहे हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने पिछले साल अपने रिलेशनशिप को ऑफिशल कर दिया, तब से दोनों काफी बेबाकी से बात करते हैं। जनता कर्फ्यू के दिन मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर के घर पर देखा गया और दोनों बालकनी में एक साथ स्पॉट हुए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में नजर आए थें। अब वह एक अनाम फिल्म में रकुलप्रीत सिंह के साथ काम करेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि यह एक फैमिली ड्रामा कॉमिडी फिल्म होगी। फिल्म की कहानी क्रॉस-बॉर्डर रोमांस पर बेस्ड होगी।


news
Share
Share