window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); सच्चे संत श्री महंत रविंद्र पुरी जी महाराज:पदम सिंह | T-Bharat
September 24, 2024

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

सच्चे संत श्री महंत रविंद्र पुरी जी महाराज:पदम सिंह


हरिद्वार,(Amit Kumar): मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज द्वारा किये जा रहे सेवा कार्य की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मुक्त कंठ से सहराना की है।
श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज का अभिवादन करते हुए संघ प्रचार प्रमुख पदम् सिंह ने कहा कि जब जब देश पर किसी प्रकार की भी विपत्ति आती है,तब-तब समाज में महापुरुषों का अवतरण होता रहा है। इस समय विपदा की स्थिति में हरिद्वार के लिए माँ मंशा देवी की कृपा से श्रीमहंत रविन्द्र पुरी बड़ा सहारा बन के उभरे है। महाराजश्री ने पीएम रिलीफ फंड 11 लाख व 5 लाख, सीएम राहत कोष में 51 लाख सहित जिला प्रशासन व नगर निगम सहित सभी विधानसभाओं में कच्चा राशन दिया जा रहा है। अभी तक करीब 2 करोड़ रुपये की सहायता की जा चुकी है। साथ ही प्रतिदिन लगभग 2000 लोगो का पका भोजन भी वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की बिना भेद भाव के महाराजश्री द्वारा सेवा की जा रहा है। जो एक सन्त के वास्तविक स्वरूप को दर्शता है। उन्होंने कहा कि सन्त का जीवन समाज ले लिए होता है, यह बात आज श्रीमहंत रविन्द्र पूरी महाराज ने साकार कर दी है। सन्त स्वयं भूखा रहकर समाज को भर पेट भोजन कराता है। पदम् जी ने कहा कि समाज में एक से बढ़ कर एक सामर्थवान है ,लेकिन सामर्थ्य के साथ भाव हर किसी में नही होता। महाराजश्री ने अपने सामर्थ्य के साथ अपने भाव को प्रतीत किया है।
इस मौके पर श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। जब तक समाज को हमारी जरूरत है, तब तक हम तन मन धन से समाज के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा जो भी है वह समाज का है, और यदि ऐसे समय पर भी समाज के काम न आये तो यह जीवन व्यर्थ है।
इस दौरान स्वामी राजपुरी, स्वामी धन्यजय महाराज, मा मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रदीप शर्मा व अनिल शर्मा, संघ के विभाग प्रचारक शरद कुमार, विधा भारती के प्रदेश निरीक्षक डॉ विजय पाल,अमित शर्मा,अमित त्यागी, प्रतीक सूरी ,टीना आदि मुख्य थे।

news
Share
Share