window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); भाजपा अब तक 7,39204 लोगों तक पहुंचा चुकी है राहत सामग्री | T-Bharat
September 24, 2024

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

भाजपा अब तक 7,39204 लोगों तक पहुंचा चुकी है राहत सामग्री


देहरादून। लॉक डाउन के दौरान असहाय, गरीब, बुजुर्गों व जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। गुरुवार तक भाजपा ने 739,204 लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई। इधर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में संचालित मोदी किचन का जायजा लिया। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी ने 28 मार्च से प्रदेश में यह विशेष अभियान शुरू किया था। अभियान के तहत अब तक पार्टी के कार्यकर्ता 739,204 लाभार्थियों तक पहुंचे हैं। इस दौरान 589,877 भोजन पैकेट, 54,185 राशन व आवश्यक वस्तुओं के पैकेट वितरित किए गए। पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क निर्मित करने का कार्य लगातार जारी है। इसके अलावा आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करवाने और स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वच्छता आदि कार्यों में जुटे अधिकारियों व कर्मचारियों के आभार व धन्यवाद पत्रों पर भी हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। इधर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय ने वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर के साथ कैंट विधानसभा क्षेत्र में संचालित की जा रही मोदी किचन का जायजा लिया। उन्होंने वहां कार्य करें कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने घर पर मास्क निर्मित कर लोगों को वितरित करने की अपील भी की है।

news
Share
Share