window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं में छह की मौत, पांच घायल, पर्स छीनने के दौरान वारदात | T-Bharat
September 22, 2024

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं में छह की मौत, पांच घायल, पर्स छीनने के दौरान वारदात

अल्बुकर्क अमेरिका के न्यू मैक्सिको प्रांत स्थित अल्बुकर्क शहर में गुरुवार को गोलीबारी की अगल-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। शाम को हुई इन वारदातों में पांच लोग घायल भी हो गए हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, पहली घटना शाम 7:30 की है, जिसमें शहर के कासा बोनिता अपार्टमेंट में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। पर्स छीनने के दौरान दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

 

 

इसके बाद 8:44 बजे पुलिस को गोलीबारी की दूसरी घटना की सूचना मिली, जिसमें लाडेरा के रियो वोल्कन अपार्टमेंट में हुई वारदात में दो लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। इसके कुछ ही देर बाद पुलिस को उस दिन की सबसे बड़ी वारदात की सूचना मिली, जिसमें शहर के लुरा प्लेस में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान हुई। इस घटना में दो लोग घायल भी हुए।

 

अभी कुछ ही दिन पहले अमेरिका के टेक्सास में एक बंदूकधारी की अंधाधुंध गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई थी। इसमें 22 लोग जख्मी हो गए थे। इस गोलीबारी को दो हमलवारों ने अंजाम दिया था। उन्होंने पहले एक ट्रक हाइजैक किया और फिर लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी। यह घटना मिडलैंड के नजदीक ओडेसा (Odessa) में हुई थी। इस गोलीबारी के ठीक चार हफ्ते पहले टेक्सास शहर के एल पासो में हुई फायरिंग में 22 लोगों की मौत हो गई थी और 24 लोग घायल हो गए थे।

 

 

 

इस घटना से सबक लेते हुए वालमार्ट ने घोषणा की थी कि वह बंदूक और शिकार में इस्तेमाल होने वाली राइफलों की गोलियों की बिक्री बंद करेगी। वॉलमार्ट ने अपील की थी कि लोग खुले तौर पर दुकानों में बंदूकें लाने से परहेज करें। वालमार्ट के मुख्य कार्यकारी डग मैकमिलन ने देश की संसद और राष्ट्रपति से बंदूक की खरीद को लेकर कुछ सख्त नियम बनाने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि बंदूक खरीदने वाले के अतीत की जांच की जानी चाहिए।

news
Share
Share