window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); chandrayaan 2 landing: विक्रम से टूटा संपर्क, निराश वैज्ञानिकों से बोला पूरा देश- हमें आप पर गर्व | T-Bharat
September 21, 2024

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

chandrayaan 2 landing: विक्रम से टूटा संपर्क, निराश वैज्ञानिकों से बोला पूरा देश- हमें आप पर गर्व

नई दिल्ली। भारत बस चांद पर पहुंचने ही वाला था कि कुछ ही समय पहले भारत के चंद्रयान-2 मिशन को झटका लगा। लैंडर विक्रम चांद की सतह से जब महज दो किलोमीटर दूर था। तभी इसरो से उसका संपर्क टूट गया। लैंडर विक्रम अब सिग्नल नहीं भेज रहा है। लेकिन, अभी भी वैज्ञानिकों ने हार नहीं मानी है। निराशा की इस घड़ी में पूरा देश वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है। तमाम नेताओं के साथ-साथ पूरा देश कह रहा है कि उन्हें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि चंद्रयान-2 पर काम करते हुए इसरो की पूरी टीम में जबरदस्त उत्साह और साहस दिखाया है। पूरे देश को उनपर गर्व है।

 

 

कंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी लिखा कि चंद्रयान-2 के साथ इसरो की उपलब्धि ने अब तक हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। पूरा देश हमारे मेहनती वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है।

साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए इसरो को बधाई दी उन्होंने लिखा चंद्रयान-2 पर अविश्वासनीय काम करने के लिए इसरो की टीम को बधाई। आपका जुनून और समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। राहुल ने आगे लिखा कि आपकी मेहनत और काम व्यर्थ नहीं होगा। इसने कई महत्वकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है।

लोगों ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

एक ट्वीटर यूजर ने लिखा कि बहुत-बहुत शुभकामनाएं आपकी हिम्मत और होसलों को। आज ही से चंद्रयान 3 की तैयारी शुरू कर दें 2.1 किमी का ही तो सवाल है। 130 करोड़ हिंदूस्तानी ISRO कि टीम के साथ है।

दूसरे यूजर निलेश ने लिखा कि चंद्रयान 2 के रोवर से संपर्त टूट गया है और यह मिशन अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया। लेकिन, इसके बाद भी भारतीय वैज्ञानिकों को जो डेटा मिला है वह बहुत महत्वपूर्ण है। हम सभी आपके प्रयास की सराहना करते हैं। उन्होंने लिखा चंद्रयान 2 मिशन में लगे हुए सारे  वैज्ञानिकों को कोटि कोटि प्रणाम।

news
Share
Share