window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); महिला से 11 बार सामूहिक दुष्कर्म, ऐसे सामने आई दरिंदगी से भरी उस रात की खौफनाक दास्तां | T-Bharat
September 22, 2024

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

महिला से 11 बार सामूहिक दुष्कर्म, ऐसे सामने आई दरिंदगी से भरी उस रात की खौफनाक दास्तां

उदयपुर । राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र में गर्भवती से एक ही रात में 11 बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। समाज में बदनामी के डर से पीड़िता के प्रेमी ने आत्महत्या कर ली और पीड़िता ने दुष्कर्म की बात किसी को नहीं बताई। दरिंदगी की वजह से पीड़िता के गर्भ में पल रहा डेढ़ माह का भ्रूण नष्ट हो गया।

 

 

आत्महत्या की वजह की जांच कर रही पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर प्रेमिका तक पहुंची और वारदात के करीब तीन हफ्ते बाद हैवानियत से भरा यह मामला उजागर हुआ। पीड़िता से जानकारी मिलते ही सभी पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने सभी को पुलिस रिमांड पर सौंपा है।

 

पुलिस के मुताबिक वारदात 13 जुलाई की है। पीडि़त अपनी अविवाहित प्रेमिका के साथ रात में बाइक पर गांव लौट रहा था। रास्ते में छोटे से विवाद के बाद तीन युवकों ने उसको रोका तथा उस पर तलवार से हमला कर दिया। हमले और मारपीट से वह बेहोश हो गया।

 

आरोपित उसकी प्रेमिका को उठा ले गए। पहले उदपुरा के बस स्टैंड के सामने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां से फिर उसे उठाकर निचला घंटाला ले गए। वहां आरोपितों ने अपने दो अन्य साथियों को भी बुला लिया। आरोपितों ने शराब पीकर हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। सुबह होने के पहले आरोपित विकास, विजय और जीतेंद्र पीड़िता को उसके गांव छोड़ आए। पांचों आरोपितों ने कुबूल किया है कि रात में 11 बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

 

 

 

इसलिए लगा ली फांसी

पीड़िता के प्रेमी को जब होश आया तो बदनामी और सामाजिक दंड के डर से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घबराई पीड़िता ने भी वारदात की जानकारी किसी को नहीं दी। परिजन ने पीड़िता का इलाज पहले बांसवाड़ा में करवाया फिर तबीयत बिगड़ने पर उसे उदयपुर के अस्पताल भी लेकर गए। पीड़िता को अब स्थिति सुधरने पर छुट्टी दे दी गई है।

 

ऐसे खुला मामला

इसी बीच पुलिस आत्महत्या करने वाले प्रेमी के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पीड़िता तक पहुंच गई। यहां उसे वारदात की जानकारी हुई। शुरुआती पूछताछ में पीड़िता ने तीन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसकी स्थिति इतनी खराब थी कि वह अधिक जानकारी नहीं दे पाई। पीड़िता से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बांसवाड़ा के निचला घंटाला निवासी सुनील चरपोटा, उसके दोस्त विकास, नरेश गुर्जर, विजय और जितेंद्र चरपोटा को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ दुष्कर्म के अलावा अपहरण, जानलेवा हमले तथा प्रेमी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है।

 

आपराधिक पृष्ठभूमि का है आरोपित

पूछताछ में पता चला है कि आरोपित सुनील चरपोटा पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम रखा हुआ है। उसके खिलाफ दुष्कर्म के अलावा लूट तथा चोरी के कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज

news
Share
Share