window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); इस पार्टी में शामिल हो सकते है कुमार विश्वास, राहुल गांधी की चिंता बढ़ रही | T-Bharat
September 22, 2024

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

इस पार्टी में शामिल हो सकते है कुमार विश्वास, राहुल गांधी की चिंता बढ़ रही

कुमार विश्वास की पहचान उत्तर प्रदेश या फिर दिल्ली तक ही सीमित नहीं है। बताते चलें कि कुमार विश्वास को देशभर में बच्चा बच्चा अपना आदर्श मानता है। क्योंकि कुमार विश्वास ने अपने गीतों से कवि सम्मेलनों को एक नए आयाम तक पहुंचाया है। आपको बता दें कि कुमार विश्वास ही वह व्यक्ति हैं जिन्होंने भारत में कवि सम्मेलन की प्रतिभा को बढ़ाते हुए उसका खूब प्रचार प्रसार किया है। साथ ही भारत की जनता के दिलों में कविता के प्रति एक नये भाव का संचार उत्पन्न किया है।

हम सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले कुमार विश्वास दिल्ली की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी आम आदमी पार्टी के गठन को सुनिश्चित करने वाले व्यक्तियों में से एक हैं। अर्थात आम आदमी पार्टी के गठन में भाग लेने वाले व्यक्तियों में कुमार विश्वास भी मुख्य व्यक्ति हैं। लेकिन वर्तमान समय में आम आदमी पार्टी और कुमार विश्वास के बीच फिलहाल कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कुमार विश्वास जल्द ही किसी नई राजनीतिक पार्टी को ज्वाइन कर सकते हैं।

हालांकि हाल ही में कुमार विश्वास ने राहुल गांधी के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाए जाने पर राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर राहुल गांधी का इस बारे में अपनी कविता से मजाक उड़ाया। जिसके बाद भारतीय जनता में इस बात की सुगबुगाहट काफी तेज हो गई है कि कुमार विश्वास भारतीय जनता पार्टी में जल्द ही शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है यह सिर्फ भविष्य का एक अनुमान है। परंतु जिस तरह से राजनीतिक समीकरण बन रहे हैं उससे यह स्पष्ट होता दिख रहा है कि कुमार विश्वास जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के संकेत दे सकते हैं। इसके अलावा खबर यह भी आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी कुमार विश्वास को जल्द ही राज्यसभा सदस्य के लिए मनोनीत कर सकती है

news
Share
Share