window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); उत्‍तर प्रदेश न‍िकाय चुनाव की तैयार‍ियों में सभी पार्ट‍ियां जुट गई, प्रभावी मतदाता सम्मेलनों पर फोकस | T-Bharat
September 23, 2024

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

उत्‍तर प्रदेश न‍िकाय चुनाव की तैयार‍ियों में सभी पार्ट‍ियां जुट गई, प्रभावी मतदाता सम्मेलनों पर फोकस

लखनऊ,  निकाय चुनाव में वर्चस्व बनाने के लिए भाजपा चुनावी गणित के सामाजिक समीकरण को साधने में जुट गई है। इसी कड़ी में पार्टी ने शुक्रवार से नगर निगम क्षेत्रों में प्रभावी मतदाता सम्मेलनों का आयोजन शुरू कर दिया। सभी नगर निगम क्षेत्रों में प्रभावी मतदाता सम्मेलनों का यह सिलसिला 12 अप्रैल तक चलेगा।

विभिन्न जातियों, सामाजिक वर्गों पर केंद्रित इन सम्मेलनों के जरिये मतदाताओं को साधने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मोदी-योगी सरकारों के मंत्रियों की फौज उतरेगी तो भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी इनमें सहभागी होंगे।यूं तो भाजपा ने ज्यादा से ज्यादा नगरीय निकायों में झंडा गाडऩे की योजना बनाई है लेकिन नगरीय निकायों की तीनों श्रेणियों में नगर निगम के चुनाव सर्वाधिक प्रतिष्ठापरक हैं। वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव में भाजपा 16 में से 14 नगर निगमों में अपना परचम लहराने में कामयाब हुई थी।

मेरठ और अलीगढ़ नगर निगम उसके हाथ से निकल गए थे। इस बार पार्टी सभी 17 नगर निगमों में अपना दबदबा कायम करने के इरादे से चुनाव मैदान में उतरी है। प्रदेश के सभी नगर निगम क्षेत्रों में संख्या के लिहाज से निकाय चुनाव में प्रभावी भूमिका निभाने वाली जातियों पर फोकस करते हुए भाजपा ने प्रभावी मतदाता सम्मेलनों का खाका खींचा है। पार्टी ने प्रत्येक नगर निगम क्षेत्र में कम से कम चार प्रभावी जातियों के सम्मेलन आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की है।

प्रभावी मतदाता सम्मेलनों के माध्यम से भाजपा विभिन्न जातियों-बिरादरियों से जनसंवाद करेगी। पार्टी की रणनीति है कि जिस बिरादरी पर केंद्रित सम्मेलन होगा, उससे ताल्लुक रखने वाले मंत्री/पार्टी पदाधिकारी उसे संबोधित करेंगे। सम्मेलनों के मंच से पार्टी मोदी-योगी सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां तथा नगरीय निकायों में किये गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के समक्ष प्रस्तुत करेगी। शुक्रवार को मेरठ नगर निगम क्षेत्र में अनुसूचित जाति के मतदाताओं से संवाद के लिए आयोजित प्रभावी मतदाता सम्मेलन को अनूप प्रधान वाल्मीकि ने संबोधित किया।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी ने ने बताया कि आठ अप्रैल यानी शनिवार को झांसी और कानपुर में आयोजित होने वाले प्रभावी मतदाता सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे। झांसी में केंद्रीय मंत्री भानू प्रताप वर्मा तथा गोरखपुर में होने वाले सम्मेलन को प्रदेश के वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा.अरुण कुमार सक्सेना संबोधित करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय फिरोजाबाद और राज्यसभा के पूर्व सदस्य राम नारायण साहू आगरा में प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

news
Share
Share