window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); कांग्रेस पार्षदों की प्रदेश अध्यक्ष ने ली बैठक | T-Bharat
September 25, 2024

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

कांग्रेस पार्षदों की प्रदेश अध्यक्ष ने ली बैठक

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय मेें देहरादून महानगर के कांग्रेस पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिलसिलेवार उपस्थित सभी पार्षदों ने अपने महत्वपूर्ण विचार रखते हुए आगामी चुनावों में भाजपा के कुकृत्यों को जनता के सामने रखने का संकल्प लिया। बैठक में पार्षदों ने एक स्वर मेें निगर निगम प्रशासन द्वारा कांग्रेस पार्षदों के जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों को जानबूझकर उलझाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महानगर देहरादून में बिजली, सड़क, नालियां बन्द पड़ी हैं पर नगर निगम के अधिकारियों को बार-बार चेतावनी दिये जाने के बावजूद भी कांग्रेस पार्षदों के क्षेत्रों के विकास पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और लगातार कांग्रेस पार्षदों के क्षेत्रों की जानबूझकर अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज तक कभी भी विपक्ष के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं हुआ जैसा भाजपा कर रही हैं ।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि आप लोग लगातार जन सरोकारों के लिए लड़ते रहें जहां पर भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आवश्यकता होगी आप मुझे सदैव अपने बीच पाएंेगे। उन्होंने जोर देकर कहा जो भी कांग्रेस पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं वह अपना राजनीतिक जीवन सामाप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वार्थी लोेगांे के लिए कांग्रेस में कोई स्थान नही है। उन्होंने कहा कांग्रेस से वही लोग जा रहे है जो अंकिता के जघन्य हत्या काण्ड का समर्थक है, केन्द्र सरकार ने देश के युवाओं के साथ अग्निवीर के रूप में जो छलावा किया गया वह उसके समर्थक है, महंगाई, बेरोजगारी, यूकेएसएसएससी, विधानसभा में बैक डोर से हुई भर्तियोें का समर्थक है वहीं भाजपा के इन पापों का भागीदार होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा के कुकृत्यों का डठकर मुकाबला करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि हर वार्ड मेें लगभग 15 कांग्रेस पदाधिकारियों का गठन किया जायेगा जिसमें हर वर्ग का व्यक्ति होगा और उन्हीं की सिफारिस से पार्षद प्रत्याशी तय किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि हर 10 वार्ड में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से एक प्रभारी भी नियुक्ति किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो डिजर्ब करेगा उसी को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया जायेगा। बैठक मेें उपाध्यक्ष प्रशासन मथुरादत्त जोशी, विरेन्द्र पोखरियाल, डॉ. विजेन्द्र पाल सिंह, सुमेन्द्र बोहरा, सागर लाम्बा, उर्मिला क्षे.ी, अर्जुन सोनकर, साविता सोनकर, कोमल बोहरा, सुमित्रा ध्यानी, संगीता गुप्ता, प्रवेश त्यागी, इलियास अंसारी, महेन्द्र सिह रावत, हुकुम सिह गडिया, अमित भण्डारी, रमेश कुमार मंगू, अर्चना कपूर, हरि प्रसाद भट्ट, उषा मल्ला, सचिन थापा आदि उपस्थित थे।

news
Share
Share