window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); कांग्रेस 8 सितम्बर से फिर शुरु करेगी आंदोलन | T-Bharat
September 22, 2024

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

कांग्रेस 8 सितम्बर से फिर शुरु करेगी आंदोलन

रायपुर। मुख्यमंत्री के अटल विकास यात्रा का जवाब देने प्रदेश कांग्रेस कमेटी पुरे राज्यभर में राफेल घोटाले मामले में प्रदेश स्तरीय व जिला स्तरीय आंदोलन का बीगुल फूंकने जा रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता को राफेल सौदे को लेकर बीजेपी के कथनी और करनी में अंतर बताने भ्रष्टाचार की पोल खोलने आंदोलन करने के तैयारी कर चुकी है ।

 

आंदोलन को चरणबद्व रुप से चलाने प्रदेश के नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। यह आंदोलन 08 सितंबर को सरगुजा कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव अपने विधान सभा क्षेत्र से शुरू करेंगे। आंदोलन का समापन 15 सितंबर को रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा,सुकमा में प्रदेश कांग्रेस उप नेता प्रतिपक्ष कवासी लखमा, कवर्धा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री मो. अकबर, बालोद में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविन्द नेताम, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी आंदोलन की अगुवानी करेंगे।

 
राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के सभी नेता नरेंद्र मोदी सरकार पर लगतार हमला करते आ रहे है। राफेल मुद्दे पर कांग्रेस ने हमला और भी तेज कर दिया है। और मोदी सरकार के खिलाफ राफेल घोटाले मामले में प्रदेश स्तरीय जिला स्तरीय होने वाले आंदोलनो का तिथीवार विवरण और शामिल होने वाले वरिष्ठ नेताओं के नाम करने का मूड बनाया है।

 
कांग्रेस के नेता देश भर में राफेल मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे आपको बता दें कि राहुल गांधी संसद में भी इस मामले को उठा चुके हैं और कांग्रेस पार्टी मॉनसून सत्र के दौरान भी संसद परिसर में प्रदर्शन कर चुकी है। कांग्रेस ने राफेल सौदे को नरेंद्र मोदी सरकार का एक घोटाला करार दे चुके है। राफेल घोटाले मामले में अम्बानी बंधू का नाम सामने आ रहा है।

news
Share
Share