window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); करोड़़ों युवाओं ने अपना प्रेरणास्त्रोत खो दिया: शाह | T-Bharat
September 22, 2024

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

करोड़़ों युवाओं ने अपना प्रेरणास्त्रोत खो दिया: शाह

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उनके कृष्ण मेनन मार्ग स्थित निवास पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके देहावसान से भारतीय राजनीति का ध्रुवतारा नहीं रहा वे बहुमुखी प्रतिमा के धनी थे। संसदीय इतिहास में वे अजातशत्रु राजनेता था। उसी तरह साहित्य में वे संवेदनशील रचनाकार थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे स्वभावगत पत्रकार थे। 1957 से देश की आवाज बनने वाले अटल जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य तथा भरतीय जनता पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

 

 

करोड़ों युवाओं ने अपनी प्रेरणास्त्रोत खो दिया। ऐसे राजनेता थे, जिन्हें समस्त पार्टियों के सांसदों का विश्वास अर्जित था। उनका जाना न केवल भाजपा बल्कि पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने बताया कि सुबह 7.30 से 8.30 बजे तक उनके निवासपर श्रद्धांजलि दी जाएगी तत्पश्चात 9 बजे भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय पर उनकी पार्थिव देह को दर्शनार्थ रखा जाएगा वहां 1 बजे राष्ट्रीय स्मृति स्थल विजयघाट के निकट के लिए अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और अपरान्ह 4 बजे राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

news
Share
Share