window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); पोनीटेल बनाते समय भूल से भी न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है लुक | T-Bharat
September 21, 2024

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

पोनीटेल बनाते समय भूल से भी न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है लुक

पोनीटेल

पोनीटेल

पोनीटेल आसानी से बनने वाला हेयरस्टाइल है, लेकिन फिर भी कई महिलाएं इसे बनाते समय कुछ गलतियां कर बैठती हैं। इन गलतियों के कारण बालों को पोनीटेल का परफेक्ट लुक नहीं मिल पाता है। अगर आप चाहती हैं कि पोनीटेल से आपको एकदम स्टनिंग लुक मिले तो आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए आज आपको कुछ ऐसी गलतियों ही के बारे में बताते हैं जिनसे पोनीटेल बनाते समय बचना चाहिए।
बहुत टाइट पोनीटेल बनाना
कई महिलाएं यह गलती करती हैं और बहुत टाइट पोनीटेल बनाना गलत है। महिलाएं टाइट पोनीटेल इस वजह से बनाती है कि वह अपनी जगह पर ही रहें या फिर उनका लुक न बिगड़े। हालांकि अगर इसा तरह लगातार पोनीटेल बनाई जाए तो इससे बालों की जड़ों को नुकसान होता है और बालों के झडऩे की समस्या शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं, इसके कारण सिरदर्द भी हो सकता है।
गीले बालों में पोनीटेल बनाना
अगर आप कहीं जाने के चक्कर में अपने गीले बालों में ही पोनीटेल बना लेती हैं तो यह भी एक बड़ी गलती है। दरअसल, गीले बाल बहुत कमजोर होते हैं और पोनीटेल बनाने से वे टूट सकते हैं। इसके अलावा इस कारण आपको दोमुंहे बालों की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए पहले बालों को नेचुरली सुखाएं और तभी पोनीटेल बनाएं। अगर आप जल्दी में हैं तो ब्लो ड्रायर की मदद से बालों को सुखा सकती हैं।
बाथरूम में पोनीटेल बनाना
सुनने में भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन बाथरूम में पोनीटेल बनाना भी एक गलती है। वैसे तो कई महिलाएं बाथरूम में हेयरस्टाइलिंग करती हैं, लेकिन बाथरूम में पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं होता है जिसके कारण हवा में मौजूद मॉइश्चर आपकी स्मूद पोनीटेल को फ्रिजी कर सकता है और फिर आपको वह फाइनल टच नहीं मिलता जो आपको वास्तव में चाहिए होता है। फ्रिज-फ्री पोनीटेल बनाने के लिए आप इसे बेडरूम में बना सकती हैं।
चेहरे के आकार के अनुसार पोनीटेल न बनाना
कई महिलाएं इस बात पर ध्यान नहीं देतीं और इसलिए उन्हें पोनीटेल से परफेक्ट लुक नहीं मिल पाता है। बता दें कि पोनीटेल को कई तरह से बनाया जा सकता है। उदाहरण के लिए हेयर पार्टिंग करके या फिर बिना हेयर पार्टिंग के। ऐसे में पहले अपने चेहरे के आकार पर ध्यान दें और उसके बाद ही पोनीटेल बनाएं। अगर आपका चेहरा अंडाकार या लंबा है तो आपके लिए पोनीटेल विद बैंग्स लुक अच्छा रहेगा।

news
Share
Share